मामूली सी बात पर 14 वर्षीय बेटी ने मां की कर दी हत्या, गिरफ्तार

आजकल अक्सर देखने को मिला है कि बच्चों को अपने माता-पिता का डांटना रास नहीं आता।

SEE MORE:

कभी वो अपने परिजनों से बहस करते हैं तो कभी घर से भागने की कोशिश करते हैं तो कभी गुस्से में खतरनाक वारदात को अंजाम देते हैं। एक ऐसा ही मामला नोएडा से सामने आया है जहां एक 14 वर्षीय बच्ची ने अपनी माँ को केवल इसलिए मार दिया क्योंकि उसकी माँ ने उसे डांट लगाई थी। इस नाबालिग बच्ची के खिलाफ धारा 304 के तहत आरोप दर्ज किये गए हैं।

 

गुस्सा आने पर माँ की कर दी हत्या

ये घटना है नोएडा सेक्टर 77 स्थिति अंतरिक्ष कैनवाल सोसाइटी की। एच ब्लॉक की 14 वीं मंजिल पर रविवार रात एक शव बरामद किया गया। जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसकी 14 वर्षीय बेटी ने ही की थी। नोएडा पुलिस ने जानकारी दी कि महिला ने अपनी बेटी को बर्तन साफ करने लिए कहा था परंतु उसकी बेटी ने ऐसा नहीं किया। इसपर माँ ने गुस्से में उसे डांट लगा दी जिससे आहत होकर नाबालिग बेटी ने तवे से सिर पर बेरहमी से वार कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। नोएडा पुलिस ने जानकारी दी कि महिला की पहचान 34 वर्षीय अनुराधा के रूप में की गई है और वो मूल रूप से शाहदरा की रहने वाली थी।

लड़की को भेजा गया सुधार गृह

जानकारी के अनुसार महिला की शादी 16 वर्ष पहले हुई थी। शादी के पाँच साल बाद ही दोनों अलग रहने लगे थे। महिला की एक 14 वर्षीय बेटी भी उसके साथ रहती थी। आरोपी लड़की ने ही अपनी माँ के बारे में आसपास के लोगों को जानकारी दी थी। महिला को जब अस्पताल ले जाया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया था। खुद किशोरी ने बताया कि उसने अपनी माँ को पीट-पीटकर मार डाला।

 

फिलहाल, पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की पर गैर इरादतन हत्या के तहत धारा 304 लगाई है और उसे उसे सुधार गृह भेज दिया गया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *