रादौर : पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो पार्टी में आज होगें शामिल

रादौर : October. 17. 2020।। हल्का रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा इनेलो पार्टी में शामिल होने के लिए रादौर से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार की सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। जहां वह आज इनेलो पार्टी में शामिल होने की घोषणा करेंगे। पूर्व विधायक के साथ यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता आज सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इनेलो पार्टी में शामिल होने की पुष्टि करते हुए पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने पत्रकारों को बताया कि कि वह पार्टी में शामिल होकर रादौर क्षेत्र के लोगों की अधिक से अधिक सेवा करने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *