Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, जेल से निकलते ही पहुंचा बागपत के बरनावा डेरा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है और वह जेल से बाहर भी निकल गया है। सूत्रों के अनुसार, डेरा प्रमुख यूपी के बागपत स्थित बरनावा डेरा में पहुंच चुका है। गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। पिछले साल राम रहीम को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को इस साल के शुरुआत में 21 दिन की फरलो मिली थी।

एक महीने की पैरोली मांगी थी

दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक महीने का पैरोल मांगा था। पैरोल मिलने के बाद उनका नया ठिकाना बागपत के बरनावा का आश्रम होगा। इसके लिए शासन ने बागपत प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। जिला प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर बरनावा में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए रिपोर्ट भेज दी थी। पैरोल के लिए किए गए आवेदन में उसने बताया है कि पैरोल अवधि में वह बागपत के बरनावा में स्थित अपने आश्रम में रहेगा।

बागपत पुलिस देगी पैरोल अवधि के दौरान सुरक्षा

पुलिस और प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसमें कहा गया है कि कि गुरमीत राम रहीम पर बागपत में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसलिए पैरोल मिलने के बाद राम रहीम के बरनावा आश्रम में आकर रहने पर जिला प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है। अगर वह आकर रहता है तो पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *