सोनीपत – हुड्डा बोले  बरोदा का चुनाव हरियाणा की दिशा और दशा बदलेगा

सोनीपत : October. 18. 2020।। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान.

*कपूर सिंह नरवाल के नामांकन वापिस लेने पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा.

*बरोदा का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, सवाल एक सीट और एक एमएलए का नही है.

*बीजेपी राज़ में 6 साल से बेरोजगारी बढ़ रही है, अपराध बढ़ रहा है.

*बीजेपी राज़ में केवल घोषणाएं ही घोषणाएं है, बस रोजगार मिलने की बजाय बेरोजगार कर रही है सरकार कर्मचारियों को.

*1966 से लेकर 2014 तक हरियाणा पर 50 हज़ार करोड़ कर्जा लेकिन अब कर्ज 2 लाख करोड़ से ऊपर.

*इनकी स्तिथि ये है कर्जा लिए जाओ घी पी जाओ हमारे बच्चो का क्या होगा.

*ये चुनाव हरियाणा की दिशा और दशा बदलेगा.

*ये साधारण चुनाव नही है, यहां सवाल मेरा , कपूर का या कांग्रेस का नही है यहां सवाल पूरे हरियाणा का है.

*कपूर का निर्णय ठीक समय पर ठीक फैसला लिया गया है, इनका फैसला हरियाणा की दिशा और दशा बदलेगा.

*ये हरियाणा का किंग मेकर होगा, कुछ साथियो ने इसे खड़ा किया होगा.

*कपूर सिंह का राजनीतिक सम्मान और सामाजिक सम्मान बढेगा.

*भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नरवाल को कहा हम मजबूती के साथ रहेंगे चिंता नही करना.

*सरकारें बंदूक और तलवारों से नही बनती वोट से बनती है,

*आज कपूर के नामंकन वापिस लेने से साज़िश खत्म हुई, साज़िश का बदला वोट की चोट से लेंगे.

*कपूर सिंह साथ निभाएंगे साथ निभाया है, कपूर नरवाल को हुड्डा ने लगाया गले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *