Advertisement
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 17 अफसरों को बदल दिया है। इनमें रोहतक और करनाल डिवीजन के कमिश्नर भी शामिल हैं। संजीव वर्मा को रोहतक डिवीजन का नया कमिश्नर लगाया गया है। उनकी जगह पर साकेत कुमार को करनाल का नया कमिश्नर लगाया गया है।
Advertisement
हरियाणा सरकार ने कृषि निदेशक के तौर पर नरहरि सिंह बागड़ की नियुक्ति कर दी है। यह पद अभी तक खाली पड़ा हुआ था। इसके अलावा अंबाला के निगम कमिश्नर का जिम्मा प्रशांत पंवार को दिया गया है।
वहीं पलवल के डिप्टी कमिश्नर मुनीश शर्मा को बदल दिया गया है। उनकी जगह पर नेहा सिंह को नया DC बनाया गया है।
अफसरों के तबादले की लिस्ट..