सात जुलाई को लापता हुई थी 20 साल की युवती:जिले से अगवा कर राजस्थान में संस्था के माध्यम से शादी के लिए 2 लाख में बेची थी युवती, संस्था चेयरपर्सन का सहायक रिमांड पर

यमुनानगर से 20 साल की युवती को गैस सिलेंडर भरवाने के बहाने राजस्थान में ले जाकर उसे बेचने के मामले में पुलिस ने जयपुर निवासी प्रमोद पारीक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान की सर्व समाज फाउंडेशन से जुड़ा है। फाउंडेशन की चेयरमैन गायत्री है। वहीं, आरोपी चेयरपर्सन का सहायक है। पुलिस इस मामले में संस्था चेयरपर्सन को तलाश रही है। आरोपी पारीक ने पुलिस को बताया कि सर्व समाज फाउंडेशन के नाम से ट्रस्ट बना रखा है। ट्रस्ट के माध्यम से शादियां भी कराई जाती हैं। पैसे लेकर शादी कराई जाती है।

आक्रोश:बाडीमाजरा रोड पर जल जाम, लोगों ने मेयर काे घेरा, रोड पर जलभराव से गुस्साए लोगों ने दो घंटे लगाया जाम

यमुनानगर से जिस लड़की की राजस्थान में ले जाकर शादी कराई गई है, उसके बदले ढाई लाख रुपए आगे से लिए गए थे। आरोपियों ने शादी के फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे। किसी और के आधार कार्ड में यमुनानगर से ले जाकर शादी करने वाली लड़की की फोटो लगाई गई। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धारा भी जोड़ी है। वहीं पारीक को कोर्ट में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा। कोर्ट ने चार दिन का रिमांड मंजूर किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को राजस्थान लेकर जाएंगे, वहां से उन पैसे की रिकवरी की जाएगी, जो उन्हें युवती के शादी कराने पर मिले हैं।

युवती को सिलेंडर भरवाने के बहाने ले गई थी महिला
बिहार निवासी महिला ने सदर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह शांति कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती है। वह अपने गांव बिहार गई थी। शांति कॉलाेनी में उसके परिवार के लोग रह रहे थे। 26 जुलाई को वह बिहार से वापस आ गई। उसे पता चला कि उसकी 20 साल तीन माह की बेटी घर से सात जुलाई को बिना बताए चली गई थी। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। उसने बेटी की तलाश शुरू की। 27 जुलाई को उसकी बेटी ने अपने जीजा के नंबर पर फोन कर कहा कि उसे बचा लो और कुछ फोटो भी भेजी।

यमुनानगर में करंट से कर्मचारी की मौत:काम करते वक्त हाईटेंशन तारों से टकराया लोहे का पोल, झुलसने से तोड़ा दम

जिसमें दिख रहा है कि उसकी शादी हो चुकी है। दामाद ने उसी नंबर पर कॉल कर उसकी बात कराई। बात करने वाले ने कहा कि उन्होंने दो लाख रुपए देकर उसकी बेटी से शादी की है। उसने बेटी से बात की तो बेटी ने बताया कि शांति कॉलोनी ही की आरती सात जुलाई को गैस सिलेंडर भरवाने के बहाने अपने साथ उसे लेकर गई थी। वह उसे राजस्थान ले गई। वहां राजेश नाम के व्यक्ति से उसकी शादी करा दी। वहीं, उसे धमकी दी रहा है कि अगर किसी को सच बताया तो वह उसे मार देगी। इस शिकायत पर पुलिस ने 27 जुलाई को केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *