Advertisement
मॉडल टाउन में 39 वर्षीय व्यक्ति का शव घर पर मिला। तीन दिन से शव घर पर पड़ा था। सूचना मिलते ही एएसआई निर्मल और हेड कांस्टेबल अनिल कंबोज मौके पर पहुंचे। शव से दुर्गंध आ रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आदर्श नगर निवासी संत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका 39 वर्षीय बेटा शत्रुघ्न सिंह मॉडल टाउन में रहता है।
Advertisement
वह विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसकी पत्नी शनिवार को तीज के त्याेहार के लिए अपने घर हिमाचल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित था। 3 दिन से उसे बार-बार फोन करते रहे। उसने फोन नहीं उठाया तो उसके पिता ने आकर देखा कि उसका बेटा सोफे पर मृत पड़ा हुआ है। शव घर में ही पड़ा मिला। शत्रुघ्न विद्यार्थियों को अकाउंट पढ़ाता था।