रोक के बावजूद यमुना में हो रहा था अवैध खनन:तीन ट्रॉली व दो बुग्गी पकड़ी, पुलिस टीमाें ने रात में रेड की तो माफिया गाड़ियों के साथ भाग निकला

सरकार अवैध खनन पर सख्ती की बात कह रही है, लेकिन अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा। यमुना नदी में अवैध खनन का बड़ा खेल चल रहा है। रात के अंधेरे में खनन माफिया अर्थमूविंग मशीनों की मदद से यमुना नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। खनन माफिया ने नदी में 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे कर दिए हैं। नदी के किनारें तोड़ डाले हैं। अवैध खनन से यमुना नदी के पानी की धारा बिगड़ गई है। शनिवार रात यमुना नदी के खनन पॉइंट बी-12 के एरिया में अवैध खनन का खेल चल रहा था। सूचना पर पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन पर 9 से 10 जवान तैनात थे।

सात जुलाई को लापता हुई थी 20 साल की युवती:जिले से अगवा कर राजस्थान में संस्था के माध्यम से शादी के लिए 2 लाख में बेची थी युवती, संस्था चेयरपर्सन का सहायक रिमांड पर

लेकिन इसके बाद भी अंधेरे का फायदा उठा खनन माफिया मशीनों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों काे लेकर मौके से भाग निकला। ट्रैक्टर-ट्रॉली की संख्या 20 के करीब बताई जा रही है। मौके से पुलिस केवल तीन ट्रॉली व दो बुग्गी को ही पकड़ पाई। पुलिस कर्मचारियों का दावा है कि उन्होंने खनन माफियाओं को पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन माफिया अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। पूरी रात पुलिस यमुना नदी के किनारों पर दौड़ती रही, लेकिन खनन माफिया हाथ नहीं लगा। सुबह के समय अवैध खनन में पकड़ी गई ट्रॉलियों को थाने में लाया गया। बरसात के सीजन में नदी क्षेत्र में 15 सितंबर तक किसी भी तरह के खनन पर रोक है।

क्षेत्र के लोग बोले- यहां कई दिनों से चल रहा अवैध खनन का खेल
क्षेत्र निवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां पर अवैध खनन हो रहा है। अंधेरा छाते ही अर्थमूविंग मशीनों की मदद से यमुना नदी का सीना चीर रेत निकालने का कार्य शुरू हो जाता है। एक रात में ढाई से तीन लाख रुपए का रेत निकाला जा रहा है। जिस जगह पर अवैध खनन का खेल चल रहा है, वहां एंट्री का एक ही मेन रास्ता है। यहीं से अवैध खनन माफिया एंट्री करते हैं, लेकिन माइनिंग विभाग अवैध खनन का खेल नहीं रोक पा रहा है। यही कारण है कि इस पूरे खेल में ग्रामीण मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं।

चांद पर 3 एकड़ जमीन खरीदी हरियाणा के इस शख्स ने, चांद पर जमीन की रजिस्ट्री व सारे कागजात देखें

हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट वरयाम सिंह का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन का बड़ा खेल चल रहा है। इसे लेकर उन्होंने वर्ष 2017 को उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी। अवैध खनन से किसानों की जमीनें यमुना नदी के आगोश में समा चुकी हैं। इस मामले की वे सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं। अगर मामले की सीबीआई जांच हुई, तो जांच की आंच कई सफेदपोशों व अधिकारियों तक पहुंचेगी।

सूचना मिली थी कि यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। जिस पर टीम के साथ रेड की। मौके पर रेत से लोड कुछ ट्रॉलियों को पकड़ा है। अंधेरा का फायदा उठा खनन करने वाले भागने में कामयाब रहे। मामले की जांच की जा रही है। जो लोग अवैध खनन का कार्य कर रहे थे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। -संदीप कुमार, थाना प्रभारी, जठलाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *