राम रहीम की पैरोल आज खत्म:ट्रेवलिंग के लिए मिलेगा अतिरक्त समय; सोमवार सुबह लौटेगा सुनारियां जेल; नया गाना लांच

साध्वी यौन शोषण, छत्रपति व रणजीत हत्याकांड के दोषी गुरमीत राम रहीम इन दिनों बागपत के आश्रम में पैरोल पर है। राम रहीम के पैरोल की अवधि शाम को खत्म हो रही है। परंतु वह शाम की बजाय सोमवार अल सुबह रोहतक की सुनारियां जेल लौट सकता हैं, क्योंकि जेल नियमों के अनुसार ट्रैवलिंग का अतिरिक्त समय मिलता है। वहीं राम रहीम ने शनिवार को अपने श्रद्धालुओं के लिए 5 मिनट का नया गाना लांच किया है। जिसके शब्द ‘पाप छुपाके, पुण्य दिखाके’ है। गाने पर हनीप्रीत ने भी ट्वीट करके अनुयायियों का नया गाना सुनने को कहा है।

सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से मारी टक्कर, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राम रहीम अपने पुराने रंग में

जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा राम रहीम इस बार 30 दिनों की पैरोल के दौरान 25 अगस्त 2017 से पहले वाले दिनों में रंगा दिखाई दे रहा है। अपराधी होने के बावजूद भी अबकी बार राम रहीम ने पहली बार अपने रिकॉर्डेड वीडियो जारी किए। इतना ही नहीं स्टेज बनाकर सत्संग करना भी शुरू कर दिया और गाने भी गाने लग गया।

वेदों को बताया अब सर्वोच्च

पैरोल पर रहते हुए राम रहीम ने अपने रिकॉर्डेड वीडियो सोशल मीडिया चैनल पर जारी किए है। राम रहीम ने अपना अलग इंसा संप्रदाय बनाया हुआ है। परंतु अबकी बार पैरोल पर आने के बाद अपने प्रवचन में वेदों को सर्वोच्च ग्रंथ बता रहा है। जबकि पहले कभी राम रहीम अपने प्रवचनों में सभी धर्मों का आदर करने की बात कहता था। राम रहीम खुद जट सिख समाज से संबंध रखते हैं।

जब कबड्‌डी खेला करते थे, तब होते थे 6-8 पैक

डेरा प्रमुख ने कहावत सुनाते हुए कहा कि हम पतले क्या हो गए, लोगों ने हमें नकली कहना शुरू कर दिया। इससे भी पतले थे। पेट में खराबी हो गई, उससे वजन बढ़ गया। जब हम 1982-83 में पढ़ा करते थे तो हमारा वजन 82 किलो था। उस समय कबड्‌डी खेला करता थे और 6- 8 पैक होते थे। पेट में परेशानी आने के कारण खाना लेने के कारण 5-6 किलो वजन बढ़ गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *