मौत की सूचना पर पहुंचे पुलिस जवान को भी मौत ने दबोचा

किशनगंज/बारां. किशनगंज थाना क्षेत्र की पार्वती नदी की पुलिया पर शनिवार सुबह एक के एक के बाद दुर्घटना हो गईं। दोनों में दो जनों की मौत हो गई। इनमें एक किशनगंज थाने में तैनात पुलिस जवान था। जबकि हादसे का अन्य मृतक थाना क्षेत्र के मोडरी थाना नाहरगढ़ निवासी एक किसान था।

पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग मोडरी गांव निवासी किसान हेमराज गुर्जर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरसों भरकर बारां कृषि मंडी जा रहा था। वह ट्रॉली मेें बैठा हुआ था। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर पार्वती नदी की पुलिया पर ट्रैक्टर ट्रॉली को संतरों से भरे बड़े वाहन ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्राली में बैठा हेमराज उछल कर नीचे आ गिरा तथा वह टक्कर मारने वाले वाहन के टायर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बारां जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना के बाद किशनगंज थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। यह टीम मौका मुआयना कर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से लहराता हुआ एक ट्रेलर आया। चालक ने उसे नियन्त्रित करने का प्रयास किया। लेकिन दो-तीन बार ट्रेलर ने लहराते हुए वहां खड़े कांस्टेबल विनोद चौधरी (40) पुत्र बद्रीलाल जिला हनुमानगढ़ को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात की सूचना मिलने के बाद किशनगंज के लोग गमगीन हो गए। व्यवहार कुशल था मृतक विनोद मृतक विनोद चौधरी लंबे समय से कियानगंज थाने में तैनात था। व्यवहार ककुशल व ड्यूटी के प्रति समर्पित होने से लोग उसे बखूबी जानते थे। उसकी सूचना के बाद कस्बे के लोग गमगीन हो गए।

विनोद दो बच्चों व पत्नी के साथ यहां पुलिस क्वार्टर में रहता था। पुलिस उसके शव को हनुमानगढ़ जिले स्थित उसके गांव भेजने की तैयारी में जुटी है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी वारदात व कांस्टेबल विनोद की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार,पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता समेत पुलिस के कई अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक की पत्नी व बच्चों को ढांढ़स बंधाया। पुलिस ने बताया दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टक्कर मारने वाले एक वाहन के चालक को राउंडअप भी कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *