महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देकर लौट रही अभ्यार्थियों की बस पलटी।

यमुनानगर से सिरसा लौट रही निजी बस सोमवार प्रातः करीब पोने छः बजे हिसार रोड पर महाराणा प्रताप चौक के समीप डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें महिला कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देकर लौट रही लड़कियां व उनके अभिभावक थे। बस में 75 सवारियां थी। बस के शीशे व खिड़कियां तोड़ कर उन्हें निकाला गया। हादसे में 13 छात्राओं व दो अभिभावकों सहित 15 लोगों को गंभीर चोटें आई।

घायल को ज्यादा चोटें आने के कारण रेफर किया गया। छात्राओं व उनके अभिभावकों ने बताया कि छापोला बस सर्विस की बस में छात्राएं शनिवार रात को यमुनानगर में महिला सिपाही भर्ती की परीक्षा देने गई थी। वापसी में चालक-परिचालक नशे में थे। बस की गति भी काफी तेज थी। जब इस बारे में बस मालिक को फोन कर बताया तो उसने कहा कि जिन्हें डर लग रहा है वह पीछे बैठ जाएं। कमल निवासी खारियां ने बताया कि बस गांव घोड़ावाली से चली थी। एक सीट पर 4 सवारियां थी ऊपर स्लीपर में भी 4 4 लड़कियों को बिठाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *