Advertisement
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार प्रदेश में गायों की स्थिति सुधारने को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन इंदौर के पेडमी में स्थित यहां के सर्वश्रेष्ठ गौशाला में गायों की स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। बुधवार को कुछ गो सेवक श्री अहिल्या माता गौशाला जीव दया मंडल ट्रस्ट द्वारा संचालित पेडमी स्थित गौशाला में पहुंचे। लेकिन वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर सारे गौ सेवक स्तब्ध रह गए और उनकी आंखे फटी की फटी रह गईं।
Advertisement
SEE MORE:
गौशाला के पीछे खुले जंगल में करीब डेढ़ सौ- दो सौ गायों के शव क्षत-विक्षत रूप में यहां-वहां फैले हुए पड़े हुए थे। इतना ही नहीं कुत्ते उनका मांस नोच-नोच कर खा रहे थे। इन शवों की स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि पशुओं के शवों के साथ यह अमानवीय कृत्य काफी लंबे समय से चल रहा है।