बारिश का असर:यमुना का बहाव 2 लाख क्यूसेक पार, जठलाना एरिया के खेत जलमग्न

पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश से यमुना नदी का जल बहाव 2 लाख को पार कर गया। जलस्तर बढ़ने से भूमि कटाव भी शुरू हो गया है। यमुना नदी का पानी नगली घाट पर यूपी की साइड किसानों के खेतों में निकलना शुरू हो चुका है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस सीजन में पहली बार यमुना नदी का जलस्तर इतना अधिक पहुंचा है। अगर पहाड़ों में बारिश और अधिक हुई तो क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बन सकता है। हरियाणा के किसान सुरजीत सिंह, हरनाम, सतनाम, राजपाल, कुलवंत और हरप्रीत सिंह का कहना है कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यूपी की साइड में उनकी फसल पानी डूब गई है।

इस बार बरसाती सीजन में पहली बार यमुना नदी का जलस्तर इतना अधिक पहुंचा है। जलस्तर बढ़ने से भूमि कटाव भी शुरू हो चुका है। नदी के किनारे दरकने लगे हैं। किसानाें का आरोप है कि यमुना नदी के किनारों पर बड़े स्तर पर हो रहे अवैध खनन का खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ेगा। जमीनें यमुना नदी में समाएंगी। जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *