पंजाब के नए CM का कार कलेक्शन:भगवंत के पास शेवरले की सेडान और टोयोटा की दो SUV, सभी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली; 22.47 लाख रुपए का कार लोन बकाया

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। AAP भगवंत को पहले ही सीएम फेस बना चुकी थी। वे मुख्यमंत्री पद की शपथ भगत सिंह के गांव नवांशहर जिले के खटकरकलां में लेंगे। 48 साल के भगवंत ग्रेजुएट हैं। पंजाब सरकार की तरफ से उन्हें कई सुविधाएं मिलती हैं। इस वजह से उनके गैरेज में लिमिटेड लेकिन शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। चलिए आज इन्हीं कारों के बारे में जानते हैं।

भगवंत मान की पहली कार शेवरले क्रूज
भगवंत के पास तीन कार हैं। इनमें पहली है शेवरले क्रूज। ये लग्जरी सेडान है। हालांकि, अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना कारोबार बंद कर दिया है। यानी ये कार भी यहां नहीं मिलेगी। इस कार की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है। इसके डायमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 4597mm, चौड़ाई 1788mm और ऊंचाई 1477mm है। गाड़ी का व्हीलबेस 2685mm है। 2018 में हुए क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। चलिए इस कार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को ग्राफिक की मदद से देखते हैं।

भगवंत मान की दूसरी कार टोयोटा फॉर्च्यूनर
भगवंत की दूसरी कार है टोयोटा फॉर्च्यूनर। उनके पास इस लग्जरी SUV की दो यूनिट हैं। फॉर्च्यूनर ऐसी SUV है जिसमें देश की कई मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सफर करते हैं। भारतीय बाजार में मिलने वाली फुल साइज SUV में ये सबसे सुरक्षित कार भी है। एशियन NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। चलिए इस कार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को ग्राफिक की मदद से देखते हैं।

22.47 लाख रुपए का कार लोन बकाया
भगवंत ने दो टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV की कीमत 27 लाख रुपए और एक शेवरले क्रूज की कीमत 3 लाख रुपए बताई है। पंजाब की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते समय उन्होंने 48.10 लाख रुपए की चल संपत्ति के बारे में बताया था। एफिडेविट के अनुसार, मान पर 22.47 लाख रुपए का कार लोन बकाया है। उनके ऊपर 7.87 लाख रुपए का सरकारी बकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *