निर्माण कार्य:गुमथला के पास सुधरेगा सीमेंटेड ब्लॉक का लेवल, पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू किया

गांव गुमथला के निकट बिगड़े सीमेंटेड ब्लॉक्स के लेवल की हालत अब सुधरी जाएगी। गांव की मेन सड़क पर पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। सीमेंटेड ब्लॉक्स को अर्थमूविंग मशीन की मदद से उखाड़ा जा रहा है। विभाग के जेई विशाल सिंगला ने बताया कि क्षेत्र में खनन जोन होने के चलते इस सड़क पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है। भारी वाहनों के आवागमन से सीमेंटेड ब्लॉक्स का लेवल बिगड़ गया है।

कहीं से ब्लॉक्स जमीन में धंस गए हैं, तो कहीं ऊपर उठे हुए हैं। यहां वाहनों के आवागम में परेशानी हो रही है। इस समय गन्ना कटाई का सीजन चल रहा है। गन्ना उत्पादक किसानों के लिए इस पॉइंट पर परेशानी अधिक थी। ब्लॉक्स को उखाड़ गटका-मिट्‌टी डाल मजबूती के साथ ब्लॉक्स लगाए जाएंगे। मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *