धान खरीद को लेकर हरियाणा में जीटी रोड जाम:चढूनी-प्रशासन में वार्ता विफल; कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर डटे किसान

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे-44 (जीटी रोड) को जाम कर दिया है। पिछले एक घंटे से वाहन जाम में फंसे हैं। इससे पहले भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की सरकार और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। किसान धान की खरीद तुरंत शुरू करने पर अड़े थे, वहीं सरकार ने इससे हाथ खड़े कर दिए। बता दें कि प्रदेश में आढ़ती भी हड़ताल पर चल रहे हैं।

किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर हाइवे पर पहुंचे हैं।
किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर हाइवे पर पहुंचे हैं।

हरियाणा की मंडियों में धान की आवक ज़ोर पकड़ चुकी है, किंतु अभी तक सरकारी ख़रीद शुरू नही की है। किसानों को इससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। 2 दिन पहले शाहबाद किसान रेस्ट हाउस में भाकियू (चढूनी) राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में मीटिंग कर निर्णय लिया गया था कि सरकार अगर गुरुवार शाम तक धान की ख़रीद शुरू नहीं करती तो शुक्रवार के दिन शाहाबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में जाम लगाए हुए किसान।
कुरुक्षेत्र के शाहबाद में जाम लगाए हुए किसान।

शुक्रवार को 11 बजे हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर शाहबाद में शहीद उधम सिंह चौक पर पहुंचे। हजारों की संख्या में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। वही मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। प्रशासन के अधिकारियों की गुरनाम सिंह के साथ मीटिंग भी हुई, लेकिन उसमें कोई भी हल नहीं निकला। उन्होंने निर्णय लिया कि जब तक सरकार धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं करती तब तक वह हाईवे को जाम रखेंगे।

कुरुक्षेत्र में बारिश चल रही है। किसान बारिश में ही जाम लगाकर खड़े हैं।
कुरुक्षेत्र में बारिश चल रही है। किसान बारिश में ही जाम लगाकर खड़े हैं।

गुरनाम सिंह ने कहा कि धान की खरीद ना होने के चलते किसानों को भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि किसानों की धान की कई किस्म पक कर खेतों में तैयार है और काफी किसानों की फसल कट भी चुकी है लेकिन खरीद ना होने के चलते बरसात के कारण उनकी धान की फसल खराब हो रही है और उनको आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है।

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में किसानों ने जीटी रोड पर जाम लगाया है।
कुरुक्षेत्र के शाहबाद में किसानों ने जीटी रोड पर जाम लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *