जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में किसको मिली शह और किस को मिली मात।

यमुनानगर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट बृजेश सिंह पुंडीर ने 567 वोट हासिल कर जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व प्रधान पवन पुनिया को 93 वोट से पराजित किया। वहीं उप प्रधान गुरविंदर धारी ने 897 वोट लेकर मनदीप वालिया को 475 वोटों से हराया। पिछले चुनाव में हार मिलने के बाद इस बार बृजेश ने सचिव पद हासिल किया। कोषाध्यक्ष बने सोनू नंदा को 696 वोट मिले। उन्होंने पंकज शर्मा को 75 वोटों से हराया। जिसमें से 12 वोट रद्द भी हुए। एडवोकेट शांत मेहता महासचिव पद के लिए पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।

परिणाम घोषित होते ही प्रधान के समर्थन में जश्न शुरू कर दिया गया। फूलों की माला पहनाकर नवनियुक्त प्रधान व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मतदान सुबह 8:00 बजे शुरू हो गया था। शाम 4:00 बजे तक 1484 में से 1381 वोट डाले गए। एडवोकेट सुरेंद्र सिंह रामपुर को रिटर्निंग ऑफिसर और एडवोकेट  भूपेंद्र कुमार शांडिल्य को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर लगाया गया।

 मनदीप सिंह बने बिलासपुर बार एसोसिएशन के प्रधान। 11 वोट से जीते चुनाव।

बिलासपुर में बार एसोसिएशन मैं अधिवक्ता मनदीप सिंह चौहान प्रधान पद के लिए चुने गए। चौहान ने अपने प्रतिद्वंदी विद्युत दास स्त्री को 11 वोट से मात देकर जीत हासिल की। प्रधान पद के लिए मनदीप सिंह चौहान व विधुर अत्रि ,प्रधान के लिए राकेश जिंदल व जयराम, महासचिव के लिए वीरेंद्र कुमार व महेंद्र सिंह चुनाव में खड़े थे। कोषाध्यक्ष के पद के लिए मनोज कुमार व संयुक्त सचिव के लिए दिलप्रीत सिंह को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

प्रधान पद के लिए मनदीप चौहान ने 133 वोट व विधुर अत्रि ने 122 वोट हासिल किए। जिसमें मनदीप सिंह चौहान 11 वोट से जीते। उप प्रधान पद के लिए जयराम ने 170 व राकेश जिंदल ने 83 वोट हासिल किए। जयराम 87 वोट से जीते। जनरल सचिव के लिए महेंद्र सिंह ने 124 व विरेंद्र कुमार ने 129 वोट हासिल किए। वीरेंद्र कुमार 5 वोट से विजयी रहे। चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में शिव रंजन गर्ग व दिनेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया।

विजेता उम्मीदवारों को अधिवक्ताओं ने फूलों की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। मनदीप सिंह चौहान ने अधिवक्ताओं का आभार जताया और कहा कि उनका पहला प्रयास अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *