गौतम अडानी को एक साथ 2 बड़ी सफलता, पीछे छूट गए मुकेश अंबानी

अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी को एक साथ दो सफलता मिली है। अडानी 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं। मुकेश अंबानी के बाद अडानी दूसरे भारतीय अरबपति हैं, जिन्होंने ये सफलता हासिल की है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की दौलत 100 बिलियन डॉलर हो गई है और वह दुनिया के 10 अरबपतियों की सूची में शामिल हैं। एक दिन पहले के मुकाबले अडानी की दौलत 2.44 बिलियन डॉलर बढ़ गई है।

मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की दौलत 99 बिलियन डॉलर है और वह टॉप 10 रईसों की सूची से बाहर हो गए हैं। मुकेश अंबानी की रैंकिंग 11वीं है।

टॉप 10 में कौन-कौन: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में शीर्ष पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं। मस्क की दौलत 273 बिलियन डॉलर है। वहीं, दूसरे स्थान पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं। जेफ बेजोस की दौलत 188 बिलियन डॉलर है। तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं।

 

वहीं, चौथे स्थान पर बिल गेट्स, पांचवें स्थान पर वॉरेन बफे, छठवें स्थान पर लैरी पेज, सातवें स्थान पर सर्जे ब्रिन, आठवें स्थान पर स्टीव वॉल्मर, नौवें स्थान पर लैरी एलिसन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *