कोविड-19 के चलते जिला यमुनानगर में अब तक कुल 309 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये

उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड  -19 के चलते जिला यमुनानगर में अब तक कुल 309 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये  हैं, जिनमें से 46 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं।  28 जुलाई 2020 को 14 नए कोरोना केस आए हैं जिनमें 33 वर्षीय पुरूष गुलशन कॉलोनी बिलासपुर से, 43 वर्षीय पुरूष सिविल लाईन जगाधरी से, 28 वर्षीय पुरूष गंगा नगर कॉलोनी जगाधरी से, 47 वर्षीय पुरूष देवी भवन बाजार जगाधरी से, 23 वर्षीय पुरूष गंगा नगर कॉलोनी जगाधरी से, 46 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरूष व 30 वर्षीय महिला गांव हाफिजपुर से, 20 वर्षीय पुरूष विजय कॉलोनी यमुनानगर से, 4 वर्षीय लडका व 5 वर्षीय लडकी ओमेक्स सिटी जगाधरी से जो कि दोनों बच्चे कोरोना पोजिटीव केस के कोनटेक्ट हैं, 41 वर्षीय पुरूष जोडियों नजदीक वैष्णों धर्म कान्टा यमुनानगर से, 23 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन का रहने वाले ये दोनों मरीज सर गंगा राम हस्पताल दिल्ली में दाखिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि आज 16 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 185 लोग डिस्चार्ज हो चूके हैं। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 112 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 7 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 28 जुलाई 2020 को शाम 04:00 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 336 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 16497 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 15297 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 923 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *