हरियाणा में बढ़ती ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड। मौसम विभाग ने कहा अभी और बढ़ेगी सर्दी।

Advertisement

हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। बर्फीली हवाओं के कारण रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। गुरुवार को हरियाणा के हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। वहीं मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में मौसम का मिजाज अभी और बदलने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में रात से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान गिरने से पाला भी पड़ सकता है। तेज हवाओं के चलते ठंड बेहद अधिक होने से ठिठुरन बढ़ गई है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार प्रदेश में सीजन की शुरुआत से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी क्षेत्रों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की पूरी संभावना है। प्रदेश में कोहरे व धुंध का और अधिक असर देखने को मिल सकता है।

वहीं यमुनानगर जिले में गुरुवार को सर्दी के सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला। इस दौरान विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह तापमान 6 डिग्री के आसपास था। सुबह सैर पर निकले लोगों का कहना है कि वो रोजाना सैर करते हैं, सर्दी भी बढ़ रही है तो वही आज सुबह इतनी धुंध थी कि विजिबिलिटी बेहद कम थी।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एम एल खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम 20 दिसम्बर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here