माैसम अपडेट:पश्चिमी हवाएं चलने से ठंडक बढ़ी, दिन के समय खिल रही गुनगुनी धूप

पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिन के समय खिल रही गुनगुनी धूप लोगों को सुहाने लगी है। ठंडक बढ़ने से खेतों में खड़ी सरसों व गेहूं की फसलें भी लहराने लगी है। क्योंकि जितनी ठंड बढ़ेगी, फसल का उत्पादन उतना ही अच्छा रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध छाएगी।

अधिकतम तापमान 22.7 से 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.3 से 9.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, हवा की गति 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसान निरंतर अपनी फसलों का निरीक्षण करते रहें और सब्जी की फसलों में जरूरत अनुसार हल्की सिंचाई करें, ताकि ठंड से सब्जी की फसलें प्रभावित न हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *